नया GST बम! अब सिर्फ दो ही टैक्स स्लैब , आम लोगों का फायदा ही फायदा

Taji news पर पढ़ें new gst rates, gst news today और gst reforms 2025 से जुड़ी हर बड़ी खबर। जानिए किन किन चीजों पर टैक्स घटा और किन किन पर 40% तक बढ़ा।

gst-council-meeting-new-gst-rate-gst-reforms-2025
Image Source - Google/  image by Outlook money 


GST Council का बड़ा फैसला: 5% और 18% टैक्स स्लैब, लक्ज़री सामान पर 40%

56वीं GST Council Meeting में सरकार ने टैक्स के ढांचे में सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा की, कि अब ज्यादातर चीजों पर सिर्फ दो GST स्लैब – 5% और 18% रहेंगे। यह new gst rates applicable from 22 September 2025 से होंगे लागू ।

लक्ज़री और "सिन गुड्स" जैसे बड़े कार, हेलीकॉप्टर, यॉट्स और तंबाकू उत्पादों पर 40% का विशेष टैक्स ही लगेगा।


क्या होगा सस्ता?

  1. 0% टैक्स: दूध, पनीर, ब्रेड, चपाती, पराठा, 33 जीवनरक्षक दवाइयां, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर होंगे 0% टैक्स 
  2. 5% टैक्स: साबुन, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साइकिल, रसोई सामान, स्नैक्स, पास्ता, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स पर होंगे 5% टैक्स 
  3. 18% टैक्स: छोटे कार, बाइक (350cc तक), एसी, टीवी, डिशवॉशर, ट्रक, बस, एम्बुलेंस और सभी ऑटो पार्ट्स पर 18% होंगे 
  4. कम हुआ टैक्स: सीमेंट पर 28% से घटकर 18% रहेगा , मैनमेड फाइबर और यार्न पर 5% तक , उर्वरक रसायन पर 5% रहेंगे
क्या होगा महंगा?

40% टैक्स: पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, कैफिनेटेड ड्रिंक्स, लक्ज़री कार, 350cc से ऊपर बाइक, प्राइवेट हेलीकॉप्टर और यॉट्स पर होंगे 40% तक GST टैक्स 


हेल्थ और इंश्योरेंस पर बड़ा फायदा

अब हेल्थ इंश्योरेंस GST और लाइफ इंश्योरेंस GST पूरी तरह खत्म हो गया हैं । पहले इन पर 18% GST लगता था।
इसके चलते LIC, HDFC Life और SBI Life जैसी कंपनियों के शेयरों में अभी 10% तक उछाल भी आया।


क्यों बदले गए GST Slabs?

पहले GST के 4 स्लैब – 5%, 12%, 18% और 28% थे। लेकिन आंकड़ों में सामने आया कि

  1. 18% स्लैब से सबसे ज्यादा (67%) टैक्स आता था जबकि 
  2. 12% स्लैब से सिर्फ 5% राजस्व मिलता था
  3. 5% और 28% से क्रमशः 7% और 11% मिलता था 

इसलिए सरकार ने 12% और 28% स्लैब खत्म कर सिर्फ 5% और 18% रखा।

FAQs – नया GST सिस्टम 2025

Q1. नया GST कब से लागू होगा?
A1. new gst rates applicable from September 22, 2025 होंगे।

Q2. क्या हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर GST हट गया है?
A2. हां, अब इन पर 0% टैक्स होगा।

Q3. नए GST में कितने स्लैब हैं?
A3. अब सिर्फ दो मुख्य स्लैब – 5% और 18%, और लक्ज़री सामान पर 40% टैक्स रहेगा।

Q4. आम आदमी के लिए क्या सस्ता होगा?
A4. साबुन, शैंपू, साइकिल, स्नैक्स, पनीर, दूध और 33 जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती होंगी।

Q5. किस पर 40% GST लगेगा?
A5. तंबाकू उत्पाद, लक्ज़री कार, बड़े बाइक, हेलीकॉप्टर, यॉट्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पर।

Q6. सीमेंट पर नया GST रेट क्या है?
A6. सीमेंट पर अब 18% टैक्स लगेगा, पहले 28% था।

Q7. क्या किसानों को फायदा होगा?
A7. हां, कृषि उपकरण और उर्वरक रसायन पर टैक्स घटकर 5% हो गया है।

Q8. क्या मोबाइल और कारों पर भी GST घटा है?
A8. हां, छोटे कार और बाइक (350cc तक) अब 18% स्लैब में आएंगे, पहले 28% था।


👉 यह gst latest news, gst new update और gst reforms 2025 से जुड़ी सबसे बड़ी खबर है।

Next Post Previous Post