बारिश ने बिगाड़ा प्लान! होने वाले एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड अनाउंसमेंट टला
Taji news :BCCI ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि मुंबई के खराब मौसम के कारण India Asia Cup 2025 squad announcement पूर्ण रुप से टाल दिया गया है। अजित आगरकर और सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब आगे होगी।
![]() |
Image source |
एशिया कप 2025 इंडिया स्क्वॉड अनाउंसमेंट में देरी
भारत का Asia Cup 2025 India squad का ऐलान आज के दिन होना था, लेकिन मुंबई में तेज बारिश और मौसम खराब के कारण मौसम विभाग की रेड अलर्ट और चेतावनी के कारण यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्ण रुप से स्थगित कर दी गई।
BCCI के आधिकारिक ने बताया कि चयन समिति के चेयरमैन अजित आगरकर और भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव आज दोपहर 1:30 बजे मीडिया के सामने रूबरू होने वाले थे। लेकिन कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई बोर्ड के मीडिया मैनेजर ने व्हाट्सऐप ग्रुप में मैसेज कर देरी की जानकारी दी।
- क्या संजू सैमसन टीम में होंगे या बाहर रहेंगे?
- क्या दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा या ध्रुव जुरेल को मौका मिलेगा?
- श्रेयस अय्यर की वापसी को लेकर भी जोरदार बहस है।
- पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी बयान दिया है कि "शुभमन गिल के लिए फिलहाल टीम में जगह नहीं बनती।"
- एशिया कप 2025 (सितंबर)
- ऑस्ट्रेलिया दौरा – 5 T20I (अक्टूबर-नवंबर)
- साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज (दिसंबर-जनवरी)
- यानि T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को लगभग 22 मैच खेलने हैं।